Press "Enter" to skip to content

सामग्री वितरण एवं वापसी कार्य में लगने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण 06 मई को | Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत सामग्री वितरण एवं वापसी कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने हेतु मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया गया है। नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 06 मई 2019 को दोपहर 02 बजे से शासकीय पी.जी.काॅलेज शिवपुरी में उपस्थित होकर संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ने बताया कि नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स में सहा.प्राध्यापक श्री एम.एस.हिडोलिया, प्राध्यापक श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री विनय बहरे, सहा.प्राध्यापक श्री बी.के.जैन, सहा.प्राध्यापक प्रो.गुलाब सिंह, प्रो.महेन्द्र कुमार, प्रो.राकेश शाक्य, प्रो.अरविंद शर्मा, प्राचार्य श्री मनोज कुमार निगम, सहा.प्राध्यापक प्रो.मनोज जैन, श्री एस.एस.मौर्य, डाॅ.पुनीत कुमार, प्रो.बी.एस.जयन्त, प्रो.प्रमोद चिडार शामिल है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!