Press "Enter" to skip to content

जमीन पर जबरन किया कब्जा, दे रहे परिवार को जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। राजकुमार पुत्र रमेशचंद यादव निवासी ठकुरपुरा ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उसकी मेडीकल कॉलेज के पीछे जमीन है यहां दबंग लोगों लक्ष्मीनारायण व राजू यादव ने पत्थर व बोल्डर डालकर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं उक्त लोग जमीन पर कब्जा कर उसका विक्रय कर रहे हैं। जब इनको रोका गया तो मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा कि हमारे परिवार के सदस्य पुलिस में है। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। मामले में कार्रवाई कर जमीन को मुक्त कराया जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!