Press "Enter" to skip to content

योग दिवस पर विशेष : शिवपुरी में सीखा योग, अब वियतनाम में योग सिखा रहे हैं, शिवपुरी के पवन

 

-योगा को बनाया जीवन का हिस्सा, मिला योगा से विदेश में रोजगार

-12 लाख के वार्षिक के पैकेज में पिछले तीन साल से विदेश में योगा सीखा रहे हैं पवन

शिवपुरी। करो योग रहो निरोग ये पंक्तियां तो सबने सुनी हैं लेकिन योग करने और सिखाने से न सिर्फ आप स्वयं फिट रहेंगे बल्कि योग से अच्छा रोजगार भी हासिल कर सकते हैं। ऐसा ही मुकाम शिवपुरी मंगलम योग केंद्र के छात्र पवन बघेल ने हासिल किया है जो इस समय अपने योगासनों से वियतनाम देश में शिवपुरी का नाम रोशन कर रहा है। शिवपुरी निवासी पवन बघेल वियतनाम के हनोई शहर में टीयोगा (TYOGA) संस्थान में योग सिखा रहे हैं। वियतनाम में उनका पैकेज  16,500 डॉलर (dollar) 12 लाख रुपए सालाना है।

पवन बघेल शिवपुरी निवासी हैं जिन्होंने बचपन से योग की शिक्षा ग्रहण की और योगा को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। पवन ने मंगलम योग केंद्र में योगा सीखा और कई दिनों तक मंगलम में भी योग शिक्षा दी। पवन पिछले तीन सालों से वियतनाम के अलग अलग शहरों में योग की ट्रेनिंग दे चुके हैं। उन्होंने वियतनाम में बेस्ट योगा टीचर्स के आवार्ड से भी समान्नित किया जा चुका है। पवन ने योग शिक्षा में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है और जैन विश्व भारती संस्थान से 1 साल का डिप्लोमा स्वशासी आयुर्वेद शासकीय महाविद्यालय ग्वालियर से पूरा किया |

पवन पिछले 12 साल से योग कर रहे हैं और उन्होंने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। पवन की माँ सुषमा बघेल आयुर्वेदिक अस्पताल में पदस्थ हैं, उनकी बहना वर्षा बघेल भी योगा की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

योगा टीचर पवन बघेल ने अपने इस मुकाम के लिए अपने शिक्षक गुरुजी रघुवीर पाराशर को और मेरे गुरु और मेरे बड़े भाई जैसे मनीष राठौर और राजेश प्रजापति भैया को दिया।

*पवन का संदेश

आज का मेरा संदेश उन बच्चों के लिए है जो योग करते हैं अगर आपकी सही में योग में रुचि है और आप योग में कुछ करना चाहते हैं आप हताश नहीं होना चाहिए योग करते रहना चाहिए अच्छे अवसर जरुर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में एक बार फिर लोग योग की ओर लौट रहे हैं। कोरोना बीमारी में लोगों को योग करने की शिक्षा उपचार के रूप में चिकित्सकों ने दी है। योगासन अनुलोम विलोम, प्रणायाम आदि से लोगों को कोरोना में बहुत लाभ हुआ है और वे स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया की योग के माध्यम से इंडिया के साथ साथ विदेशों में भी आपको अवसर मिल सकते हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!