Press "Enter" to skip to content

Wing Commander Abhinandan जैसी मूंछें रखने वाला MP का ये पुलिसवाला, बोला- उनकी इस खूबी का हूं कायल ! Bhopal News

Wing Commander Abhinandan जैसी मूंछें रखने वाला MP का ये पुलिसवाला, बोला- उनकी इस खूबी का हूं कायल
भोपाल। Wing Commander Abhinandan : पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी अड्डों को तबाह करने के लिए हुई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी के एफ-16 फायटर जेट्स ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया और मिग-21 उड़ा रहे विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। ऐसा करने के चक्कर में उनका मिग-21 भी क्रैश होकर पीओके में गिर गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन भारत के दबाव के चलते पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना पड़ा
इसके बाद से ही विंग कमांडर अभिनंदन देश के हीरो बन गए। खासतौर पर लोग उनकी मूंछों के दीवाने हो गए। भोपाल में भी कैलाश पवार नाम के पुलिसवाले को विंग कमांडर की मूंछें इतनी पसंद आई कि उसने ऐसी मूंछें रखना शुरू कर दिया। इस पुलिसवाले की तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि इसकी मूंछें हुबहू विंग कमांडर की मूंछों जैसी नजर आती है। जब पुलिसवाले से ऐसा करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि, आजकल युवा फिल्म स्टार जैसे रील हीरो की नकल करते हैं, लेकिन जिस तरह विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने ऑपरेशन को अंजाम दिया, लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना पैदा की, उससे मुझे भी अच्छा लगा और इसी के चलते मैंने भी उनकी तरह मूंछें रखना शुरू किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!