Press "Enter" to skip to content

बिना बैटरी का होगा मोबाइल, Wi-Fi के रेडियो सिग्नल का करेगा इस्तेमाल

battery free mobile 12 08 2017वॉशिंगटन। स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक बड़ा बदलाव
देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में आपको फोन चार्ज करने और बैटरी के
डिस्चार्ज होने की चिंता ही नहीं होगी क्योंकि नए मोबाइल फोन में बैटरी
होगी ही नहीं। जी हां, वैज्ञानिकों ने पहली बार बिना बैटरी वाले फोन को
विकसित किया है।
यह बिना बिजली के चलता है और रेडियो सिग्नल्स या
लाइट से एनर्जी लेता है। टीम ने इस बैटरी-फ्री फोन से स्काइप कॉल करके
दिखाया। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के शोधकर्ताओं ने इस फोन को डेवलप किया
है।
यह दिखाता है कि इस प्रोटोटाइप का कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जा
सकता है और यह बेस स्टेशन के साथ स्पीच को रिसीव और ट्रांसमिट कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने सबसे आधुनिक सेल्युलर ट्रांसमिशन में एनालॉग संकेतों को
बदलकर पावर की जरूरत को खत्म कर दिया है।
आवाज को पहुंचाने वाले इन
सिग्नल्स को डिजिटल डेटा में बदल दिया गया, जिसे फोन समझ सकता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस प्रक्रिया में इतनी ऊर्जा खपत होती है कि ऐसा फोन
डिजाइन करना असंभव था, जो परिवेश में मौजूद ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर रह
सके।
इसके बजाय, बैटरी फ्री फोन में माइक्रोफोन या स्पीकर में छोटे
कंपन को उठाते हैं, जो किसी व्यक्ति के फोन पर बात करने या कॉल को सुनने के
दौरान होते हैं। अगर घर में वाई-फाई राउटर है, तो आप हर जगह बैटरी मुक्त
सेल फोन कवरेज को हासिल कर सकेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!