युवती को WHATSAPP पर अश्लील VIDEO भेजने वाले पड़ोसी पर FIR

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश कॉलोनी कोठी नंबर 28 के पास रहने वाली एक युवती के वाट्सएप नंबर पर पड़ोस में रहने वाले दंबो उर्फ दामोदर रजक ने 7 अक्टूबर की रात 8 बजे अश्लील वीडियो भेज दिया था। इस बात की शिकायत युवती ने कोतवाली थाने में आवेदन के माध्यम से की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 292 ए भादवि 67 ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।