Press "Enter" to skip to content

पत्रकार एकादश v/s प्रशासन एकादश क्रिकेट मैच का रोचक मुकाबला 12 फरवरी को

खनियाधाना :– नगर में चल रहे अमर शहीद आजाद चंद्रशेखर की स्मृति में अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट में 12 फरवरी को खनियाधाना पत्रकार एकादश का मुकाबला खनियाधाना प्रशासन एकादश के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा यह जानकारी अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक संजू शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं मैच सुबह 10:00 बजे शुरु होगा पिछले 10 वर्षों से चल रहे अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट मैं इस तरीके का यह पहला मुकाबला समिति के द्वारा कराया जा रहा है इसी के चलते खनियाधाना के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है शर्मा ने टूर्नामेंट की उपलब्धि के बारे में बताया कि हमारे टूर्नामेंट में पिछले कई सालों से कई प्रतिभाएं इस टूर्नामेंट में भाग ले चुकी है और आगे आने वाले वर्षों में समिति के सदस्यों की लगनशीलता के कारण टूर्नामेंट सफलता की ओर नए सोपान जोड़ेगा टूर्नामेंट समिति ने अधिक से अधिक संख्या में मैच में उत्साह बढ़ाने की अपील की है

टीम इस प्रकार है
खनियाधाना पत्रकार एकादश

कप्तान केशव केवट
उप कप्तान संतोष शर्मा
विकेटकीपर जमुना झा दिनेश झा, मयंक जैन, राजीव जैन साव, आनंद जैन, बृजेंद्र चौबे, स्वप्निल जैन, शिवकांत सोनी, सचिन मोदी, शैलेंद्र गुप्ता, अतुल जैन, माया शिव राजपूत, मुकेश प्रजापति, गणेश सोनी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!