शिवपुरी। सांसद सिंधिया की सभा से कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक महेन्द्र यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा चुनाव लडऩा तो कुछ दिन का ही है आप ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताएंगे तो महाराज मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस प्रकार महेन्द्र यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष ही यह ऐलान कर दिया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी और वे यहां से विधायक बने तो वह श्री सिंधिया को मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट किया गया तो सीट छोड़ देंगे। उक्त सभा रन्नौद में चल रही थी।







Be First to Comment