शिवपुरी। शहर में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी फतेहपुर फीडर से जुड़े 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर और फतेहपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
बिजली बंद रहने वाले क्षेत्रों में श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथीखाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर, बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला और 26 नंबर कोठी के पास का क्षेत्र शामिल है।
विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहने के मद्देनजर अपने जरूरी कार्य पहले से व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।




