शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने शिवपुरी आई बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा की सभा में कांग्रेसी खुलेआम मंच पर भिड़ गए। इस घटना के बाद कांग्रेसियों की आपसी फूट सार्वजनिक हो गई। किसी तरह मामला तो सुलट गया, लेकिन इसके बाद यह चर्चा अवश्य चलने लगीं हैं कि जब कांग्रेसी कार्यकर्ता मंच पर इस तरह भिड़ सकते हैं तो फिर अंदर क्या कलह चल रही होगी इसका अंदाजा आप स्वत: लगा सकते हैं। हमें कहने की जरूरत नहीं हैं..।








Be First to Comment