देखिए VIDEO – आग की पलटों में प्याज का गोदाम, लाखों का नुकसान

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालौदा में बने प्याज गोदाम में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई और आग लगने की सूचना के बाद गोदाम मालिक व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह से घरों से पानी लाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। प्याज गोदाम में प्याज के अलावा अन्य अनाज भी भरा हुआ था, जो जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। पोहरी थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम सलोदा में सुनील शर्मा के प्याज गोदाम में दोपहर को अचानक आग लग गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। गोदाम में रखा गेहूं, सोयवीन, पम्प सहित कई कीमती समान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे 2 घंटे में बुझाया गया। पोहरी में फायर ब्रिगेड न होने के कारण स्थानीय लोगों ने अपने घरों में जमा पानी से आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी पोहरी थाने पर दी है। इस पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिकरवार मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की।

फायर ब्रिगेड न होने से आती है आगजनी में परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि पोहरी में फायर ब्रिगेड न होने के कारण आगजनी की घटनाओं में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर शिवपुरी से फायर ब्रिगेड आती है या फिर बैराड़ नगर पंचायत से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है। नतीजे में तब तक सारा सामान जलकर खाक हो जाता है। पोहरी के लोगों का कहना है कि पोहरी में फायर ब्रिगेड होना चाहिए, जिससे आगजनी की घटनाओं में वह मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा सके।

प्याज, गेहूं, सोयाबीन जलकर खाक

गोदाम मालिक सुनील ने बताया कि प्याज गोदाम में प्याज के अलावा गेहूं और सोयाबीन भी रखा हुआ था, साथ ही खेती का पंप सहित अन्य उपकरण भी गोदाम में रखे हुए थे, जो आग की लपटों में जलकर खाक हो गए। सुनील ने बताया कि उनका आगजनी के चलते लाखों का नुकसान हुआ है।