

ऐसी प्रतिभाओं की राजनीति में जरूरत है: सांसद सिंधिया
शिवपुरी। जन उत्थान विकास समिति शिवपुरी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पटेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को सम्मानित किया गया, वहीं 22 हजार पौधे लगाने वाले मदद बैंक को भी पुरस्कृत किया गया, मदद बैंक की ओर से बृजेश तोमर ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके अलावा कई प्रतिभाओं का सम्मान किया।
सांसद सिंधिया ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को कुर्सी की बड़ी चिंता रहती है और एक बार जब कुर्सी मिल जाती है तो फिर उसे ऐसे पकड़ लेते हैं कि वह छूट ना जाए इस दौरान उन्होंने अपने अध्यात्म ज्ञान का परिचय कराते हुए भगवान की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो पर्वतदिगार नहीं पूछता कि तुम ने कितना पैसा कमाया कितनी बार सांसद मंत्री प्रधानमंत्री बने वह सिर्फ पूछता है कि आप को जिस सेवा भाव के लिए भेजा गया था वह आपने कितनी की।
वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं से रूबरू होते हुए सिंधिया ने कहा कि आप जैसे लोगों की राजनीति में जरूरत है जो इस कीचड़ को देख कर कहते हैं कि इस कीचड़ में नहीं पडऩा है उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी ने कहा था कि यदि परिवर्तन चाहते हो तो शिल्पकार बनो।
प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की 15 साल आपने और हमने झेला है कई बार क्रोध आता है निराशा आती है अपने पिता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मैं अपने योग्य पिता का योग्य पुत्र कह लाना चाहता हूं तो अभी भी मुझे बहुत फासला तय करना है। शिवपुरी जन उत्थान समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य एवं शहर के बुद्धिजीवी शामिल हुए।






Be First to Comment