शिवपुरी। पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक एवं करैरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक पर एक युवक साहू द्वारा दुकान पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह निश्चित है कि उक्त वीडियो राजकुमार को भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद का ही बना हुआ है। युवक द्वारा तहसीलदार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। युवक द्वारा कहा जा रहा है कि वैसे तहसील में अमूमन जो फाइल एक से डेढ़ महीने में होती है वह तीन दिन में आ गई और कब्जा दिला दिया। इसके बाद युवक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही। युवक के अनुसार जो फैसला आया उसमें सभी लोगों पर एफआईआर लॉच करने एवं जांच की बता कही जा रही है।
वहीं दूसरा पक्ष सामने आ रहा है कि पहले युवक द्वारा राजकुमार खटीक पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो वायरल हुआ था, वहीं दूसरे वीडियो में युवक यह कहता नजर आ रहा है कि मेरा भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक जी से कोई विवाद नही है। उन्हें बदनाम करने की झूठी साजिश की जा रही है। मेरा पूरा परिवार भाजपा का कार्यकर्ता है और शुरू से उनकी सेवा में है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह सफेद झूठ किसके दबाब में बोल रहा है। आप समझ ही गये होंगे…….?





