Press "Enter" to skip to content

VIDEO- मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पत्नी साधना सिंह को महिला ने सुना दी खरी-खोटी



भोपाल। बुधनी में चुनाव प्रचार के लिए रेंहटी पहुंची साधना सिंह ने स्थानीय महिलाओं के साथ बस्ती-बस्ती जाकर सीएम शिवराज के लिए वोट मांगे और उन्हें प्रचंड मतों से जिताने की अपील की. ऐसे में जब साधना सिंह रेंहटी के नसरुल्लागंज रोड स्थित आवास कालोनी पहुंचीं तो कुछ महिलाओं ने पानी को लेकर शिकायत की. इस पर साधना सिंह ने भरोसा दिया कि जितने काम नहीं हुए हैं वे सब हो जाएंगे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र बुधनी प्रदेश का सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्र है. कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के मैदान में उतरने के बाद अब लड़ाई दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है. इसी क्रम में शिवराज की तरफ से प्रचार करने बुधनी पहुंची उनकी पत्नी साधना सिंह और उनके दोनों पुत्र कार्तिकेय और कुणाल क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं. खास बात यह कि साधना से एक महिला ने पानी ना होने की शिकायत कर दी और खूब खरी खोटी सुनाई.


रेंहटी में मतदाताओं ने सीएम की पत्नी का स्वागत तो किया लेकिन चुनावी जंग में स्वागत के बीच मतदाताओं ने अपनी बात भी साधना के सामने रखी. साधना सिंह ने मतदाताओं की बात ध्यान से सुना और कार्य पूरा करने का भरोसा देकर प्रचार में लगी रहीं.


बता दें कि इस बार सीहोर के बुधनी विधानसभा पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है. कांग्रेस ने बुधनी से अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया है. अरुण यादव का कहना है कि शिवराज से मुझे नर्मदा में अवैध खनन का हिसाब पूरा करना है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!