
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 21 पुरानी शिवपुरी कटरा मोहल्ला सीवर का चेंबर फुल होने से पूरा पानी सड़कों पर निकल रहा है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास के लोगों को भी कई परेशानियां जैसे बदबू इस तरह की परेशानी आ रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ बरसातों से ही यही हालत है बरसात होती है सीवर लाइन फुल हो जाती है जिसके बाद सड़क पर जो सीवर का ढक्कन बना हुआ है उसमें से पानी उल्टा निकलता है जो सड़कों पर इकट्ठा हो जाता है और सीवर के ढक्कन के सामने ही मंदिर है मंदिर पर जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जैसा कि आप वीडियो में फोटो में देख सकते हैं इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी की है। और कई बार कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी बात का निराकरण नहीं हुआ है कई बार तो पीएचई के अधिकारी आकर देख कर चले गए लेकिन अभी तक ना तो सफाई हुई है ना हीं अभी समस्या का समाधान हुआ है प्रशासन मूक बना हुआ हैं। अब देखना ये हैं की प्रशासन कोई कार्रवाही करता है या ऐसे ही समस्या में स्थानीय लोगों का जीवन निकलता जाता है






Be First to Comment