शिवपुरी। जिले के बदरवास क्षेत्र में सत्संग में शामिल होकर गांव लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार रात नेशनल हाईवे-46 पर रायश्री कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन का पहिया बाइक सवार के शरीर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान देशराज अहिरवार (38 वर्ष), निवासी बांसगढ़, थाना करैरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
सत्संग से गांव लौट रहे देशराज अहिरवार की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर / Shivpuri News



