Press "Enter" to skip to content

VIDEO -: सार्वजनिक मंच से भाजपा विधायक रघुवंशी ने दी पुलिस अधीक्षक हिंगणकर को धमकी | SHIVPURI NEWS

रघुवंशी ने कहा-आपको वेतन ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं दे रहे जो इनके कहने से भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमों का सिलसिला शुरू किया है

सुनील रजक शिवपुरी। यहाँ आपको बता दे कि अपने बयानों से विवादों में रहने वाले कोलारस से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी अपनी बयानबाजी की बजह से एक फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल बुधवार को पुराना प्राइवेट बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आमसभा का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के प्रारंभ में भरे मंच से कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को धमकी भरे लहजे में कहा कि आपको पास सिर्फ 60 दिन है इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी। श्री रघुवंशी का यह बयान उस समय आया जब बुधवार को ही पुलिस ने पूर्व भाजपा पार्षद अनिल बघेल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण किया था।

वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि वो एसपी हिंगणकर उनको भी मैं कहना चाहता हूं कि आपको वेतन महल से नहीं मिल रही। आपको वेतन ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं दे रहा जो आपने सिंधिया जी के कहने पर भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ताओं पर धड़ाधड़ मुकदमे लगाने का सिलसिला चालू किया है। श्री रघुवंशी ने पुलिस अधीक्षक का नाम न लेते हुए धमकी भरे अंदाज में कहा कि कि केवल 60 दिन आपके पास हैं इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी कोई रोक नहीं पाएगा। यहां बता दें कि वीरेन्द्र रघुवंशी के मंच से इस बिगड़े बोल से राजनीति गरमा गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!