Press "Enter" to skip to content

Video ये क्या हुआ: लव मैरिज की तो डम्फर से पति पत्नी को कुचला मौत | Khaniyadhana News


टीआई सुनील खेमरिया की सूझ बूझ से कानून व्यवस्था नही बिगड़ी
शिवम शिवम पांडेय खनियाधाना। अभी अभी खबर खनियाधाना क्षेत्र से आ रही हैं जहाँ पर मोटरसाइकिल से जा रहे एक लोधी दंपति को तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है । बताया जा रहा है कि रामवती का आज व्रत था और वे व्रत के लिए जरूरी पूजा का सामान लेने के लिए रामवती ओर विजय बाजार जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय लोधी ओर उसकी पत्नी रामरती लोधी दोनों ने लव मैरिज की थी जिसके चलते घरवालों से विजय ओर रामवती का बोलचाल बन्द था। आज दोनों  मोटरसाइकिल से अपने घर से निकलकर कहीं जा रहे थे।तभी रास्ते मे देवखो जैरा घाटी के पास रामवती के रिस्तेदार केरन लोधी ने तेज रफ्तार से डम्फर क्रमांक एम पी 33-1171 चलाकर सामने से विजय की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से लगी कि मोटरसाइकिल सवार विजय लोधी ओर उसकी पत्नी रामरती लोधी का मौके पर ही देहांत हो गया।

जैसे ही इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी खनियाधाना में लगी तो माहौल गर्माने की आशंका को भांप टीआई सुनील खेमरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आस पास के थानों के पुलिस बल को समय रहते खनियाधाना बुला लिया था।
जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग नही हो सकी। हालांकि मृतकों के परिजन इस मामले में रंजिशन दुर्घटना किये जाने की बात भी करते नजर आ रहे थे। जिस पर से खनियाधाना पुलिस द्वारा
समाचार लिखे जाने तक आरोपी केरन लोधी के विरुद्ध हत्या का ममामला पंजीबद्ध कर धारा 302 की एफआईआर लिखी ली गयी थी। इससे पूर्व टीआई ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले डम्फर क्रमांक एमपी 33-1171 को जब्त कर थाने में रखवा दिया था। ड्रायवर केरन लोधी मौके से फरार हो गया है। जिसे पुलिस ढूंड रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!