Press "Enter" to skip to content

सिंधिया द्वारा विधायक के अपमान वाले वायरल VIDEO का सच ( वीडियो )

शिवपुरी। एक वीडियो तेजी वायरल
किया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य
सिंधिया कोलारस से कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव को भरे मंच पर अपमानित कर
रहे हैं। महाराज ने विधायक को भरे मंच से भगा दिया। अवसर की ताक में बैठे
लोग सामंतवाद को पानी पी पीकर कोस रहे हैं। यह वीडियो । उम्मीद की गई थी कि हम भी सोशल मीडिया के बहकावे में आकर
वही सबकुछ लाइव कर देंगे जो चलाया जा रहा है परंतु ऐसा नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों पर भी चलाया जा रहा
है। दिखाई दे रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एक सार्वजनिक कार्यक्रम में
अपनी ही पार्टी के विधायक रामसिंह यादव का हाथ पकडकर मंच से उतार रहे हैं।
विधायक बार बार निवेदन कर रहे हैं कि वो मंच पर ही रहेंगे परंतु सिंधिया
उन्हे मंच पर आने ही नहीं दे रहे।

.

इस बारे में जानकारी जुटाई तो पहले चरण में
ही एक षडयंत्र की पोल खुल गई। दरअसल यह वीडियो कोलारस में ब्राह्मण समाज के
प्रतिभा सम्मान समारोह का है। इस कार्यक्रम में विधायक रामसिंह भी
आमंत्रित थे परंतु वो बीमार हो गए। उनके पैर में इंफेक्शन हो गया। डॉक्टरों
ने उन्हे कुर्सी पर बैठने के लिए मना किया है लेकिन कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया थे अत: रामसिह यादव डॉक्टर के मना करने के बाद
भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जब सिंधिया को इसका पता चला तो
उन्होंने अपने विधायक को आराम करने की सलाह दी और अधिकारपूर्वक मंच पर आने
से रोका।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!