Press "Enter" to skip to content

फिजीकल थाने क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है सट्टा कारोबार, देखें VIDEO

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र में सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है। सट्टे का यह कारोबार प्रतिदिन लाखों रूपये इधर से उधर करता है। हैरानी की बात कि सट्टे का यह कारोबार कमलागंज एवं इन्दिरा कॉलोनी एवं थाने के पास में पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा है। मकान के भीतर एक व्यक्ति बेखौफ होकर सट्टे की पर्चियां काट रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिसकर्मियों से सट्टा कारोबारी की दोस्ती हो गई है। अब हालात ये हैं कि कमलागंज सहित इन्दिरा कॉलोनी व अन्य स्थानों पर सट्टा कारोबार खुलेआम चल रहा है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस न तो कदम उठा रही है और न ही कलम। नतीजतन सट्टा कारोबार खुलेआम चल रहा है। यहां बता दें कि फिजिकल थाने अंतर्गत अभी कुछ दिन पहले कमलागंज में सटोरिये पकड़े थे, लेकिन कुछ समय गुजरने के बाद भी यहां पर बदस्तूर सट्टा कारोबार प्रारंभ हो गया। ऐसा नहीं है कि पुलिस सटोरियों को नहीं जानती, जानती भी इतनी करीब से है कि साथ उठना-बैठना है।

प्रतिदिन हो रहा लाखों का सट्टा
मोहल्ले में लाखों रुपये का सट्टा खेला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि हाईटेक हुए इस कारोबार में सटोरिये खुलकर दांव लगवा रहे हैं। सूत्र यहाँ तक बताते है कि सटोरियों से पुलिस का लेनदेन होने की वजह से इनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। इंद्रा कॉलोनी में खुल्लेआम सट्टे का कारोबार चल रहा हैं। किसी राठौर साहब द्वारा सट्टे के कारोबार को अंजाम दिया जाता हैं, लेकिन पुलिस कार्यवाही के नाम पर कोई कदम नही उठा रहीं हैं।

इनका कहना है
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। मैंने पहले भी सट्टे के मामले में चार-पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। मामले को दिखवाकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
राजेश हिंगणकर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!