शिवपुरी। वैक्सीनेशन महा अभियान के क्रम में जागरूकता रैली का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी अरविंद बाजपेई जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया इससे पूर्व एसडीएम महोदय द्वारा समस्त उपस्थित शिक्षकों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मध्यान्ह भोजन समूहों के सदस्यों को वैक्सीन अभियान के बारे में जानकारी दी एवं लोगों को जागरूक करने एवं वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए। रैली में जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी के बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, पीएमजीएसवाई के एएम पचौरी, जन शिक्षक अरविंद सरैया एवं सुनील उपाध्याय और समस्त जन शिक्षा केंद्र सतनबाड़ा के शिक्षक/शिक्षकाऐं एवं स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पंचायत सचिव क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य आदि ने भाग लिया।
जागरूकता रैली में शिक्षक शिक्षिकाओं ने नारे लगाए अनुविभागीय अधिकारी एवं वीआरसीसी अंगदसिंह तोमर द्वारा ग्रामीणों को चौपाल पर संबोधित किया एवं वैक्सीनेशन हेतु सभी को प्रेरित किया।






Be First to Comment