शिवपुरी। जिले में 17 सितंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच पी वर्मा, अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर दिनेश शुक्ला, समस्त एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि वैक्सीनेशन महाअभियान में स्थानीय स्तर पर तैनात अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए बीएलओ, शिक्षक, ग्राम रोजगार सहायक सहित आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान उपस्थित रहें। स्थानीय अमले द्वारा सक्रिय रूप से काम किया जाएगा तभी यह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा है कि स्थानीय स्तर का अमला समस्त नोडल अधिकारियों से संपर्क करे। टीम द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाए ताकि जो लोग वैक्सीनेशन से शेष रह गए हैं वह भी केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवायें।
बैठक कर अमले को निर्देशित करें
बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी द्वारा बीआरसीसी, बीएलओ और शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर अभियान ने बारे में उन्हें जानकारी दें और निर्देशित करें। इसी प्रकार सचिव ग्राम रोजगार सहायक को भी प्रशिक्षण देकर निर्देशित किया जाए।






Be First to Comment