Press "Enter" to skip to content

बाबा महाकाल भक्तों को ऐसे देंगे दर्शन, मिलेंगी ये सुविधाएं ! Ujjain News

Mahakal Mandir Darshan In Sawan : बाबा महाकाल भक्तों को ऐसे देंगे दर्शन, मिलेंगी ये सुविधाएं
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास को लेकर दर्शन व्यवस्था की योजना तैयार की जा रही है। कलेक्टर शशांक मिश्र अधिकारियों के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं दर्शन व्यवस्था का जो प्लान तैयार हो रहा है, वह बीते वर्षों के अनुसार ही है। इसमें आने वाली कठिनाइयों के समाधान पर विचार विमर्श किया जा रहा है। अफसर वीआईपी दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर दे रहे।
श्रावण मास में देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। मंदिर में प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार भक्तों का जमावड़ा रहेगा। ऐसे में अधिकांश समय गर्भगृह में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रहेगा। भक्तों को गणेश मंडपम् से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। सवारी वाले दिन सभा मंडप में पालकी पूजन के समय सीमित व्यक्तियों को प्रवेश देने पर विचार किया जा रहा है। क्योंकि भीड़ बढ़ जाने पर पालकी को सभा मंडप में लाने तथा नगर भ्रमण के लिए पालकी को रवाना करते समय यहां धक्का-मुक्की होती है। इस पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था तय की जा रही है।

कार्तिकेय मंडपम् में लगाएंगे जल पात्र
मंदिर प्रशासन आम भक्तों को समान्य दर्शनार्थियों के प्रवेश द्वार से भीतर प्रवेश देगा। दर्शनार्थी फैसिलिटी सेंटर होते हुए टनल के रास्ते कार्तिकेय मंडपम् से होते हुए गणेश मंडपम् में पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। श्रद्धालु भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर सकें, इसलिए कार्तिकेय मंडपम् में जल पात्र लगाने पर विचार किया जा रहा है।

कावड़ यात्रियों के लिए सभा मंडप में जल पात्र
कावड़ यात्रियों को भस्मारती गेट से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। यात्रि विश्राम धाम से होते हुए सभा मंडप के रास्ते गणेश मंडपम् तक पहुंचेंगे। कावड़ियों को जलाभिषेक करने की व्यवस्था जल द्वार के यहां जले जल पात्र से रहेगी।

वीआईपी को पुलिस चौकी से प्रवेश
250 रुपए के शीघ्र दर्शन, 1500 रुपए के रूद्राभिषेक की रसीद वाले श्रद्धालुओं के साथ प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालु को पुलिस चौकी के डी गेट से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। विवाद की स्थिति ना बने इसके लिए व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने पर मंथन जारी है।

10 रुपए में मोबाइल चार्जिंग व रखने की सुविधा
मंदिर कार्यालय के समीप स्मार्ट सिटी योजना में मोबाइल रखने का इंतजाम है। यहां दर्शनार्थी 10 रुपए शुल्क में मोबाइल रख सकते हैं। मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी दी जाती है।

यह व्यवस्था निशुल्क
-महाकाल धर्मशाला तथा बड़ा गणेश मंदिर के समीप मंदिर समिति अन्नक्षेत्र संचालित करती है। यहां श्रद्धालु निशुल्क भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकते हैं।
– पुलिस चौकी तथा फैसिलिटी सेंटर में जूता स्टेंड की निशुल्क सुविधा है।
-मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को निशुल्क क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध करा रखी है। दर्शनार्थी, बैग, झोले आदि रखने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!