Press "Enter" to skip to content

ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो 5 लोगों की दर्दनाक मौत डॉक्टर दंपती सहित 2 परिवार खत्म बीकानेर में हुआ हादसा श्रीगंगानगर से गुजरात जा रहे थे /#राजस्थान

बीकानेर

टक्कर इतनी तेज हुई कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह बिखर गया।

बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहहे ट्रक में घुस गई। हादसे में डॉक्टर दंपती, उनकी डेढ़ साल की बेटी समेत दो परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव के पास भारतमाला सड़क पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हुआ। पांचों मृतक गुजरात के रहने वाले थे।

हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे। गुजरात के ये दोनों परिवार श्रीगंगानगर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

एसयूवी का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर जा घुसा।

एसयूवी का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर जा घुसा।

डॉ. शिवरान ने बताया कि सुबह स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। इसमें गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ. प्रतीक-हेतल की महज डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों का शव नोखा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जा रहा है। घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोग कार में ही फंस गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि काफी देर तक इन्हें किसी ने संभाला ही नहीं, क्योंकि भारतमाला प्रोजेक्ट पर ज्यादा आवागमन नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

नींद आने की वजह से हुआ हादसा! पुलिस के मुताबिक माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो चला रहे शख्स को नींद आ गई, जिससे कार ट्रक में घुस गई। इसमें फंसे लोगों के शव निकालने में ही भारी मशक्कत करनी पड़ी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!