शिवपुरी। खबर बांकडे हनुमान मंदिर के पास घसारई के पुल से आ रही है। जहां आज एक तेज रफ्तार कार ने एक बाईक सवार को रौंद दिया। जिससे बाईक सवार उछलकर दूर जा गिरा। उसके बाद भी कार की रफ्तार नही थमी और वह सीवर के चैंबर में पूरी तरह समा गई। जिससे कार में सबार लोगों को कांच तोडकर बमुश्किल निकाला गया। इस घटना में घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सौरभ पाठक पुत्र घनश्याम पाठक उम्र 26 साल निवासी आर्दश बंधु स्कूल के पास शांति नगर पिछोर में जिओ कंपनी में कार्यरत है। वह आज अपने घर पर पूजा होने पर पिछोर से शिवपुरी आ रहा था। तभी घसारई की पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनार कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 2374 के चालक ने युवक को उडा दिया।
जिसके चलते युवक उचटकर दूर पडा, जिससे उसके पैर में चोट आई है ।
परंतु उसके बाद भी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सीबर के चैंबर मेें पूरी समा गई। जैसे तैसे इस कार में बैठे लोगों को कार का सीसा तोडकर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उक्त कार मेडीकल कॉलेज में पदस्थ किसी कर्मचारी की है।






Be First to Comment