शिवपुरी। साहब…! हम ठकुरपुरा में पिछलले 20 सालों से रह रहे हैं। हमने नल व बिजली कनेक्शन भी करा लिए हैं, लेकिन बीते रोज कुछ अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे यहां वह नापतौल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तुम्हारे मकान अतिक्रमण में है तोड़े जाएंगे और यहां हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी बनेगी। मामले को लेकर यहां के निवासी कलेक्टर के पास गए और मकान न तोड़े जाने की बात कही।
वार्ड क्रमांक 39 के रहवासियों मनोज शाक्य, अरूण जाटव, नारायण शाक्य, महेश जाटव ने बताया कि वह अत्यंत गरीब है और मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं और वहां 15 से 20 वर्ष से रह रहे हैं और हमारे मकान में नल व बिजली कनेक्शन भी हैं। कुछ दिन से हमारे मकानों के पास कुछ अध्किारी व कर्मचारी आकर जमीन की नापतौल कर रहे थे। जब हमने कारण पूछा तो कहा कि तुम्हारे मकान अतिक्रमण में है तोड़े जाएंगे क्योंकि यहां हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी बनेगी। रहवासियों ने बताया कि हमारे मकान को तोड़ दिया तो हम कहां रहने जाएंगे और हमारे पास इतने रुपए भी नहीं है कि दूसरे जगह इंतजाम कर लें। रहवासियों ने बताया कि सरकार का आदेश भी है कि अतिक्रमण कर रह लोगों को स्थाई किया जाएगा और उन्हें पट्टा भी दिया जाएगा ऐसे में हमारे साथ ऐसा अन्याय करना कहां से उचित है।






Be First to Comment