कोलारस। कोविड महामारी के चलते सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कई सामाजिक संस्थाये भी आगे आकर अपना योगदान दे रही है इसी के तहत शनिवार को नगर के अग्रवाल धर्मशाला में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया जिसका उद्धघाटन कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा कैंप का फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला पहनाई गई और वेक्सीनेशन शुरू किया गया अग्रवाल धर्मशाला में वैक्सीनेशन के फर्स्ट एवं सेकंड लगभग 300 से अधिक डोज लगाए गए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र रघुवंशी अध्यक्षता बाबा, तेगा सिंह पड़ौरा गुरुद्वारा विशेष अतिथि सुरेश दुबे, जगदीश पाराशर, केशव दुबेलिया , स्वदेशी जागरण मंच संगठन मंत्री मध्य प्रांत यशवंत श्रीवास्तव, विष्णु गोयल, रूपांश गोयल, मनोज दांगी, मुकेश वैश्य, सुरेश जैन सहित स्वास्थ्य का टीम मौजूद थी

स्वदेशी जागरण मंच ने लगाया वेक्सीनेशन कैंप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment