शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत अमोला घाटी कोटा फोर लाइन पर एक टैंकर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बृजपालसिंह पुत्र जगदीशसिंह तोमर निवासी सिलावटी थाना केंट जिला गुना ने बताया कि वह अपनी कार से गुना की ओर जा रहा था तभी अमोला घाटी के ऊपर झांसी कोटा फोर लाइन रोड पर पीछे से आ रहे टैंकर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार बृजपाल घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




