शिवपुरी। जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये एबं उन्हें शासन प्रशासन से उचित मुआवज दिलाने के लिये कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी सोमवार 6 सितंबर को शिवपुरी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। जिला कांग्रेस कमैटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया श्री त्रिपाठी 6 ता. को झांसी से रवाना होकर शिवपुरी के ककरवाया एवं पड़ोरा चौराहा होते हुए दोपहर 12 बजे कोलारस पदयात्रा करेंगे और जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के निर्दशन में रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष जयकिशन मांझी, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव एवं कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा तीनों ब्लॉकों के बाढ़ पीडितों की विस्तृत जानकारी सुधांशु को दी जायेगी जिसके आधार पर प्रशासन द्वारा पीड़ितों का सही तरीके से सर्वे कराकर उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था उनका उपचार एबं मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिब कोलारस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके उपरान्त कोलारस कांग्रेस कार्यालय पर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशियों तथा जिले के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे जिसमें मंडलम और सेक्टर का नये सिरे से गठन एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी शिवपुरी जिले में करेंगे पदयात्रा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News





Be First to Comment