
शिवपुरी। शहर के महल रोड पर रहने वाले रिटायर डीएसपी सुरेशसिंह सिकरवार में शनिवार की शाम एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी। घटना में सिकरवार बाल-बाल बच गए। जिस वक्त आरोपित ने घटना को अंजाम दिया उस समय सिकरवार घर के बाहर आलाव पर ताप रहे थे तभी आरोपित आया और गोली चला दी। गोली कान के पास से निकल गई लेकिन उसके छर्रे सिकरवार को लग गए। सिकरवार को तुरंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालत में सुधार होने पर सोशल साइड पर सिकरवार ने संदेश दिया कि जोको राखे साइयां, मार सके न कोये
भगवत कृपा, माता पिता का आशीर्वाद, आप लोगों का स्नेह ही मेरी ताकत है।
पूर्ण रूपेण स्वस्थ हूं, जल्द मिलता हूं
सदैप आपका
यह था मामला
मिली जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेशसिंह सिकरवार और छुन्नासिंह चौहान के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते छुन्नासिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज करवा उसे गिरफ्तार करवा दिया।
इस कार्रवाई से नाराज छुन्नासिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रतापसिंह चाहान शाम करीब 7:30 बजे अपने साथी के साथ आया और घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे सुरेशसिंह सिकरवार को गोली मार दी। सुरेश सिकवार को सिद्धी विनायक अस्पताल ले जाया गया है जहां से उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया था।






Be First to Comment