Press "Enter" to skip to content

SSC PUBLICE, कौटिल्य अकेडमी ग्वालियर एवं भोपाल, महाराणा प्रताप स्कूल, कलाकृति फैशन के संचालक पर FIR

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव की शिकायत पर पांच निजी संस्थानों के खिलाफ मप्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही नगर पालिका ने अवैध रूप से लगे इनके होर्डिंग भी उतरवाए है। 
जानकारी के अनुसार बीते रोज नगर पालिका परिषद शिवपुरी में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ गोविंद भार्गव ने शिकायत दर्ज कराई कि संचालक कलाकृृति फैशन लाहोटी कॉॅम्प्लेक्स टेकरी, रविन्द्र सिंह धाकड एसएससी पब्लिक हायर सेकेन्डरी स्कूल मनियर, संचालक इंदौर कौटिल्य एकेडमी भोपाल शाखा, संचालक महाराणा प्रताप हायर सेकेन्डरी स्कूल जबाहर कॉलोनी और संचालक कौटिल्य एकेडमी पडाव ग्वालियर ने गांधी पार्क में अवैध रूप से अपने बैनर पोस्टर लगा रखे है। जिसपर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका शिवपुरी ने उक्त बैनरों को जप्त कर सिटी कोतवाली में सभी के खिलाफ श्किायत दर्ज कराई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!