Press "Enter" to skip to content

बढ़ते क्राइम और कामकाज के मद्देनजर शिवपुरी को दूसरा अति. SP पद स्वीकृत

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 31 पुलिस थानों में बढ़ती जनसंख्या के अपराधों में वृद्धि हुई है, साथ ही कामकाज भी बढ़ोत्तरी हुई है इसी को देखते हुए शासन ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर दूसरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद स्वीकृत किया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अब पुलिस अधीक्षक को पहले से अधिक राहत मिलेगी। अभी तक पुलिस अधीक्षक और एक ही अतिरिक्त एसपी सारी व्यवस्थाएं संभालते थे। लेकिन आने वाले दिनों में पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामकाज देखेंगे। 
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने बताया कि शिवपुरी जिले में अब एक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद स्वीकृत हुआ है। इस नई व्यवस्था से कामकाज और भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। बता दें कि चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले 5 अक्टूबर को अतिरिक्त एसपी का पद शासन ने स्वीकृत किया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद नई सरकार बनने के बाद शिवपुरी जिले में दूसरे एएसपी की पोस्टिंग हो सकेगी। वर्तमान में शिवपुरी में एक ही एएसपी की पोस्ट होने से उनके छुट्टी जाने या बाहर ड्यूटी के चलते शिवपुरी में प्रभावित होता है। अब दूसरी पोस्ट सेशन होने से परेशानी नहीं रहेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!