ग्वालियर। जिले के पनिहार थाना टी आई द्वारा शराब पीकर फरियादियों के साथ अभद्रता करने वीडियो सामने आया है ,फरियादी ने इस बात की शिकायत एसपी को भी की इसके बाद एसपी ने एसडीओपी को भेजकर मामले की तस्दीक कराई मामले को सही पाने पर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है ।दरअसल गुरुवार शाम तिगरा गांव के रहने वाले राम प्रकाश यादव का झगड़ा पड़ोसी कल्याण यादव से हो गया था जिसकी फरियाद लेकर वह थाना प्रभारी संतोष भारती के पास पहुंचे थे क्योंकि थाना प्रभारी ने शराब पी रखी थी इसीलिए वह फरियादी से अपशब्द कहने लगे और वहां से भाग जाने की बात कही जिसके बाद फरियादी ने ही उनका वीडियो बना लिया और एसपी को शिकायत कर दी।एसपी ने जब शिकायत के बाद एसडीओपी को थाने भेजा तो थाना प्रभारी एसडीओपी से ही उलझ गए और कहने लगे डीआईजी से बात कर लो ।काफी समझा इसके बाद थाना प्रभारी थाने से बाहर गए ।एसपी ने तत्काल प्रभाव से उनको लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की जांच एडिशनल एसपी देहात को सौंप दी है। एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि जांच में जिस तरीके के तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से थाना प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी।
बड़ी खबर शराब पीकर टीआई ने फरियादी से की अभद्रता, SP ने किया लाइन अटेच | Gwalior news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment