Press "Enter" to skip to content

पति को बदनाम करने के लिए SOCIAL MEDIA पर फर्जी ID बनाकर महिला मित्र के फोटो किए SHARE

शिवपुरी। जिले के करैरा नगर में रहने वाली विवाहित युवती ने अपने पति से विवाद के चलते बदला लेने के लिए फर्जी फेसबुक व यू-ट्यूब आईडी बना दी। पति के नाम से फेसबुक व यू-ट्यूब पर उसकी महिला मित्र के फोटो अपलोड कर दिया। इंदौर में संबंधित महिला ने शिकायत दर्ज कर दी। साइबर सेल इंदौर ब्रांच की टीम दो दिन पहले शिवपुरी के करैरा पहुंची। जहां से आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी अभी फरार है। 
जानकारी के मुताबिक फरियादिया काजल (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर ने 27 जुलाई 2017 को शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे पुरुष मित्र के साथ मेरी गोपनीय फोटो फेसबुक से मेरे परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों को मैसेज की जा रही है। यू-ट्यूब पर मेरी व मेरे दोस्त के फोटो की वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया है। जिससे मुझे मानसिक तनाव है। अज्ञात आरोपी द्वारा मुझे व मेरे पिता को भी गलत बातें व फोटो भेजे जा रहे हैं। 

जांच के बाद संदिग्धों की पहचान कर धाराओं में इजाफा किया 
जांच में फेसबुक व यू-ट्यूब से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर अपराध क्रमांक 38/18 धारा 66सी, 67 आईटी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर निरीक्षक राशिद अहमद ने विवेचना की। विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर अपराध में धारा 468, 469, 471, 120बी भादवि का इजाफा किया। आरोपियों की तलाश के लिए टीम भेजी जिसमें सब इंस्पेक्टर पूजा मुवेल, रीना चौहान, आमोद सिंह राठौर ने करैरा आकर आरोपी अनीता उपाध्याय (शर्मा) (40) प7ी तुलसीराम शर्मा निवासी न्यू तहसील के पीछे किलो रोड झबरा वाली माता के पास करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में आरोपी सास ने बताई पूरी कहानी 
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि मेरी बेटी अंजली उर्फ लवली शर्मा का उसके पति से पारिवारिक विवाद है। बेटी ने अपने पति के मोबाइल पर किसी लड़की के फोटो देख लिए थे। इसके बाद उसने उस लड़की से कहा कि तुम मेरे पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दो, जब वह नहीं मानी तो दोनों को बदनाम करने फोटो फेसबुक व यू-ट्यूब पर डाल दिए। फेसबुक आईडी अंजली नेे पति के नाम से ही बनाई थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल व सिम जब्त कर लिए हैं। आरोपी की मां अनीता उपाध्याय को कोर्ट में पेश किया। जबकि आरोपी अंजली उर्फ लवली शर्मा अभी फरार है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!