शिवपुरी। थाना प्रभारी सिरसौद उनि. जितेंद्र झाला को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खजूरी बड़ा सरहाना में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल ग्राम खजूरी बड़ा सरहाना में पहुँचकर देखा तो एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ खड़ा दिखा जैसे ही पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपने नाम भोला पुत्र मोती बंजारा उम्र 32 साल निवासी खजूरी बड़ा सरहाना का होना बताया जिसके कब्जे से 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची अवैध शराब कीमत 6500 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।






Be First to Comment