
शिवपुरी। आज की अभी तक की सबसे बड़ी खबर जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम भावखेड़ी से हैं। जहां आज अलसुबह 2 बच्चे शौच के लिए ग्राम पंचायत के पास गए हुए थे। तभी अचानक गांव का ही निवासी यादव आया और दोनों बच्चों पर लट्ठ से प्राण घातक हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार रोशनी पुत्री कल्ला वाल्मीकि उम्र 12 साल अभिनाश पुत्र मनोज बाल्मीकि उम्र 10 साल निवासी भावखेड़ी गांव में सुबह सुबह ग्राम पंचायत के पास शौच के लिए गए हुए थे। तभी आरोपी हाकिम सिंह यादव एवं उसके साथ रामेश्वर यादव निवासी भाव खेड़ी आ गए और दोनों बच्चों पर लट्ठ से प्राणघातक हमला कर दिया इसके बाद बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद सूचना परिजनों को लगी बच्चों को जिला चिकित्सालय लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया इसके बाद आरोपी हाकिम सिंह यादव एवं उसके साथी रामेश्वर यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।






Be First to Comment