Press "Enter" to skip to content

धोखाधड़ी : ऑनलाइन संचालक से खुलवाया आदिवासी महिला ने खाता ,महिला के खाते से निकाल लिए रुपए, धोखाधड़ी से पीड़ित महिला ने लगाए आरोप | Sirsod News

सिरसौद। देश को डिजीटल इंडिया बनाने की आड़ में ऑनलाइन व क्योस्क संचालक गरीबों के साथ जमकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आदर्श गांव सिरसौद में सामने आया है। महिला राजेंद्री आदिवासी ने सिरसौद िस्थत आशीष साहू ऑनलाइन की दुकान पर 2 हजार रुपए देकर ऑनलाइन खाता खुलवाया था, लेकिन दो माह बाद जब महिला को डिलेवरी के लिए रुपयों की जरुरत पड़ी तो वह संचालक के पास अपने पैसे निकालने के लिए पहुंची, लेकिन उसके खाते से राशि गायब कर दी गई थी। आदिवासी महिला ने अपने पैसों के लिए ऑनलाइन संचालक के समक्ष रोती रही, लेकिन संचालक ने उसे डपट कर भगा दिया।  
संचालक बोला थाने में करवा दूंगा रिपोर्ट 
धोखाधड़ी का शिकार हुई सिरसौद की राजेंद्री आदिवासी का आरोप है कि आशीष साहू की ऑनलाइन दुकान पर उससे संचालक ने 2 हजार रुपए यह कहकर जमा कराए थे कि तुम्हारा खाता एयरटेल पेमेंट की ब्रांच में खुला दिया है। इसके बाद जब उसे डिलेवरी के लिए पैसों की जरुरत पड़ी तो वह अपने रुपए निकालने क्योस्क संचालक के पास पहुंची, लेकिन संचालक ने उसके खाते में कोई भी रुपया नहीं मिला। इस बात पर रोती हुई आदिवासी महिला को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने महिला के खाते से गायब हुए रुपयों को लेकर क्योस्क संचालक से पूछा तो क्योस्क संचालक उल्टा महिला को धमकी देने लगा कि वह रिपोर्ट दर्ज करा दूंगा। इसके बाद धोखाधड़ी का शिकार हुई पीड़ित महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला का कहना था कि उसने अपनी डिलेवरी के लिए 2 हजार रुपए संचालक से खाते में जमा कराए थे। अब उसके पास पैसे नहीं है। उसकी डिलेवरी की व्यवस्था कहां से होगी। फिलहाल धोखाधड़ी के मामले में   
प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!