Press "Enter" to skip to content

बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों को रावत परिवार ने पीटा, मामला दर्ज | Sirsod News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मुढैरी में बिजली का बिल न भरने पर वसूली के लिए पहुंची बिजली टीम के सदस्यों के साथ गांव में रहने वाले रावत परिवार के दो सदस्यों ने लाइनमेन, मीटर रीडर और सहायक की मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने बिजली कर्मचारी की रिपोर्ट पर से दो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गहलौनी में रहने वाले केशव रावत का फार्म हाऊस मुढैरी रोड़ पर स्थित है। जिसका बिजली का बिल फार्म हाऊस मालिक ने नहीं भरा, तो बिजली अधिकारियों ने लाइनमेन उमेश कुमार निवासी बाणगंगा और सहायक लोधी सहित मीटर रीडर गिर्राज रावत को वसूली के लिए मौके पर भेजा।
जहां बिजली कर्मचारियों ने बिल जमा न होने के कारण केशव रावत के फार्म हाऊस की लाइट काट दी। जब यह जानकारी फार्म हाऊस मालिक को लगी तो वह अपने परिवार के संजय रावत के साथ वहां पहुंचा और उसने कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
बाद में दोनों आरोपितों ने उमेश कुमार लोधी और गिर्राज रावत की मारपीट कर दी और उन्हें शासकीय कार्य करने से रोक दिया। किसी तरह बिजली कर्मचारी आरोपियों से छूटकर भागे और सीधे थाने पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!