शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रोनी में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशेारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दर्रोनी में रहने वाली किशेारी 14 अगस्त को अपेन घर पर ही थी जहां उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। बिगड़ी हुई हालत को देखकर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी ने जहर क्यों खाया कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।




