शिवपुरी। सिरसौद में उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन और उपभोक्ता के बीच पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मार.पीट शुरू हो गई। सेल्समैन और उपभोक्ता के बीच में हो रही हाथापाई और विवाद को देख राशन लेने आए उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई।
सेल्समैन मनीष शर्मा ने बताया है जब भी हम दुकान पर राशन वितरण करने के लिए आते हैं तो महेश गुप्ता व्यक्तिगत विवाद के चलते अन्य उपभोक्ताओं को भड़काते हैं। आज जब हम राशन बांटा रहे थे तब महेश गुप्ता अंदर आकर पर्ची को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए मुंहवाद करने लगा। इसके बाद हमने विरोध किया तो मारपीट करना शुरू कर दीए जिसके बाद यहां लात घूंसों से लेकर चप्पल तक चलीं। उपभोक्ता महेश का कहना है कि यह लोग पर्ची नहीं देते हैं। कई बार राशन तक कम देते हैं। वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल यह पूरा विवाद कैद किया। उपभोक्ता और सेल्समैन के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ किसी तरह से दोनों को लोगों ने अलग कियाए जिसके बाद दोनों अमोला थाने पहुंचे और आवेदन दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के आवेदन लेकर जांच की जा रही है।






Be First to Comment