Press "Enter" to skip to content

खेत से लेजम हटाने को कहा तो कर दी मारपीट, चार पर केस दर्ज / Sirsod News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चौकी में एक युवक की चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण खेत से लेजम हटाने को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
गनेश पुत्र बच्चू जाटव निवासी चौकी के खेत में मेघसिंह जाटव की पानी की लेजम पड़ी हुई थी। जिसे गनेश ने हटाने को कहा तो मेघसिंह, तेजसिंह, देवीलाल जाटव निवासी चौकी व भरत जाटव निवासी कोलारस उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और लेजम हटाने से मना कर दिया। जब बच्चू ने गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!