शिवपुरी। शिवपुरी दौरे पर आए सिंधिया से जब पूछा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में उनके शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं तो सिंधिया ने कहा कि मैं कल भी आपका सेवक था, आज भी सेवक हूं और जीवन की अंतिम सांस तक आपका सेवक रहूंगा। कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि अर्थव्यवस्था के तहत-नहस होने से कोई भी देश बचा नहीं है। पूरे विश्व में कोविड के कारण आर्थिक संकट आया है।
हमारी प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता की मदद के लिए अग्रसर होकर आगे आ रही है। चाहे 80 करोड़ लागों को राशन वितरण की बात हो, चाहे एक-एक क्षेत्र में नई सुविधाएं देने की बात हो तथा जिन लोगों के घरों में क्षति हुई है वहां कुछ न कुछ मदद पहुंचाने की बात हो, इस वातावरण में थोड़ा संकट है, लेकिन जैसे-जैसे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी नियंत्रण में हर चीज आएगी। जनता ने सदैव प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखा है। इस विश्वास को हमेशा कायम रखा जाएगा।






Be First to Comment