Press "Enter" to skip to content

SI अंशुल गुप्ता के खिलाफ शिकायत निकली फर्जी, अब शिकायकर्ताओं का अता-पता नहीं

शिवपुरी। अपनी साफ-स्वच्छ एवं ईमानदार छवि के रूप में पहचान रखने वाले एसआई अंशुल गुप्ता जो इस समय पिछोर थाने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उनके खिलाफ राज्य चुनाव में आयोग में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिछोर एसडीओपी ने मामले की जांच की, लेकिन जांच के बाद जिन शिकायर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते शिकायत दर्ज कराई थी, उनका कोई अता-पता ही नहीं मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाठक से बातचीत हुई तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की शिकायत से साफ इनकार किया है। शिकायती आवेदन में पिंकू, टिंकू, राहुल व सोनू आदि कार्यकर्ताओं के नामों का उल्लेख है। लेकिन पार्टी में इस नाम के कोई कार्यकर्ता नहीं है और न ही किसी कार्यकर्ता ने यह शिकायत की है।  

डिपार्टमेंट के ही कर्मचारी पर संदेह

जांच के बाद तो यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त शिकायत झूठी है, लेकिन यह सच सामने नहीं आ पाया कि उक्त शिकायत आखिर की किसने। इसे एसआई को परेशान करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने यह शिकायत मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर दबी जुवान पुलिसकर्मियों में चर्चा है कि एसआई ने एक सिपाही की गलत गतिविधियां पकड़ लीं और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर उक्त सिपाही को लाइन अटैच कर लिया गया। जिससे कयास लगाए जा रहा हैं कि संबंधित सिपाही द्वारा ही एसआई गुप्ता के खिलाफ इस तरह की शिकायत आयोग में कराई गई है। अधिकारी भी इस बात को दबी जुबान से स्वीकार रहे हैं। लेकिन कोई तथ्य नहीं होने की वजह से स्पष्ट नाम नहीं बता पा रहे। 

एसआई गुप्ता ने तीन साल पिछोर में रहकर बीएससी की

चुनाव आयोग से प्राप्त शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने पिछोर एसडीओपी आरपी मिश्रा से जांच कराई है। शिकायत के आधार पर जांच में सामने आया है कि एसआई अंशुल गुप्ता पिछोर में रह चुके हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन चुनाव के दौरान किसी पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने संबंधी बात सामने नहीं आ रही है। एसआई गुप्ता ने स्वीकारा है कि उन्होंने तीन साल पिछोर रहकर बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। वह अपना दायित्व पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!