Press "Enter" to skip to content

SI भर्ती का पेपर हुआ जयपुर के सेंटर से लीक: मंत्री किरोड़ी बोले- परीक्षा रद्द करने की बात करूंगा सरकार से /#राजस्थान

जयपुर

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ऑफिस पहुंचे। पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर पास होने के मामले में उन्होंने एसओजी के अधिकारियों से बात की। इधर, ADG एसओजी ​​​​​​वीके सिंह ने बताया- इस मामले में अभी तक एक सेंटर सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी हुई है। पेपर लीक जयपुर के हसनपुरा स्थित एक सेंटर से हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

मंत्री किरोड़ी लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा- मेरे पास कई ऐसे दस्तावेज और सबूत हैं, जिससे पता चलता है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में किन-किन लोगों ने पेपर लीक में सहयोग किया था। किरोड़ी लाल ने कहा- एडीजी एसओजी वीके सिंह ने भर्ती परीक्षा को रद्द करने की बात पर कहा है कि आप सरकार में हैं। आप अपने स्तर पर इस परीक्षा को रद्द करने का प्रयास करें। इस पर मैंने वीके सिंह से कहा है कि मैं सरकार में हूं, इसलिए सरकार से परीक्षा को रद्द करने के लिए बात करूंगा।

एसओजी ऑफिस पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा।

एसओजी ऑफिस पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा।

मीडिया में आ रही सूचनाओं को भी जांच का पार्ट बनाएंगे
वीके सिंह ने कहा- शाम को 5-6 बजे पूरी जानकारी देंगे। मंत्री आए थे। वे एसओजी की टीम ने जो काम किया है, उसकी शाबाशी देने आए थे। इसके साथ ही उनके पास जो सूचना आई थी, वह भी देने आए थे। खबरें मीडिया में आने के बाद हमारे पास जगह-जगह से सूचनाएं आ रही हैं। सभी को इकट्ठा कर रहे हैं। इसको भी जांच का पार्ट बनाएंगे।

क्या है मामला
SOG की टीम 4 मार्च (सोमवार) को सुबह राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) पहुंची। टीम ने वहां ट्रेनिंग ले रहे 12 सब-इंस्पेक्टर (SI) को पकड़ा था। साथ ही किशनगढ़ ट्रेनिंग सेंटर, भीनमाल और गुडामालानी से भी एक-एक SI को हिरासत में लिया था। टीमें 15 SI को जयपुर एसओजी मुख्यालय में लेकर आई थीं।

दरअसल, एसओजी को 29 फरवरी को गिरफ्तार JEN भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई (41) से हुई पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर SOG ने यह कार्रवाई की थी। जगदीश ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में भी तमाम कैंडिडेट्स को पेपर उपलब्ध कराए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!