
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं। PM यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन करेंगे। दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। PM अयोध्या में 8KM लंबा रोड शो भी करेंगे।
रोड शो के दौरान 51 जगहों पर PM का स्वागत होगा। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत करेंगे। ड्रोन से शहर की निगरानी की जा रही है। पूरे शहर को सजाया गया है।
PM सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। मोदी तीसरी बार राम नगरी आ रहे हैं। पहली बार वह 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।
3 तस्वीरों में देखिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट…

यह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का एंट्री गेट है। इसे फूलों से सजाया गया है।

एयरपोर्ट पर भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया गया है।

एक वॉल महाबली हनुमान को भी समर्पित है। इसमें हनुमान जी के जन्म से उनके अयोध्या आने तक का चित्रण है।
अब पढ़िए एयरपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी…
- महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। गेट और दीवारों पर राम मंदिर की झलक दिखती है।
- टर्मिनल बिल्डिंग के नए भवन में 7 शिखर हैं। इसमें से एक मुख्य शिखर बीच में और आगे 3 और पीछे 3 शिखर हैं। मुख्य भवन में 7 खंभों का इस्तेमाल किया गया है, जो रामायण के 7 कांड को दर्शाते हैं।
- एयरपोर्ट के बाहर तीर-धनुष का बड़ा म्यूरल लगाया गया है, जो श्रीराम के पुरुषार्थ का प्रतीक है। वहीं, एयरपोर्ट की लैंडस्केपिंग में रंगों के प्रयोग को पंच तत्वों से प्रेरित होकर रखा गया है।
- एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत लगभग 1,462.97 करोड़ रुपए है। नई टर्मिनल बिल्डिंग कुल 6500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। क्षमता सालाना 10 लाख यात्रियों की है।
- अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण 821 एकड़ में होगा है। पहले चरण में 2200 मीटर रनवे का निर्माण किया गया है। दूसरे चरण में 3125 मीटर और तीसरे चरण में 3750 मीटर लंबा रन-वे बनाने की है। जिस पर बड़े जहाज भी उतर सकेंगे।
- पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली, अयोध्या से अहमदाबाद और अयोध्या से मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगी।
- 11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके अलावा 15 जनवरी से मुंबई के लिए अयोध्या से सीधी उड़ाने शुरू होगी।

एयरपोर्ट का निर्माण राम मंदिर के तर्ज पर ही किया गया है।
35 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे PM
मोदी शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बोइंग 737 से लैंड करेंगे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे। फिर एयरपोर्ट के सामने 35 मिनट की जनसभा करेंगे। कार्यक्रम के लिए 100 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। मंच पर PM मोदी सहित 13 लोग मौजूद रहेंगे।
इनमें CM योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,अश्विनी वैष्णव सहित कुल 3 केंद्रीय मंत्री, सांसद लल्लू सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि शामिल हैं। जनसभा में करीब 3 लाख लोग शामिल होंगे।
इसके बाद वे राष्ट्रीय मार्ग-27 होकर साकेत पेट्रोल पंप पहुचेंगे। यहां से उनके रोड शो शुरू होगा। PM लता चौक, तुलसी उद्यान, डाकखाना मोड़, हनुमानगढ़ी चौराहा, टेढ़ी बाजार होकर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे।
अब देखिए PM के रोड शो की तैयारियों की झलक…

लता मंगेशकर चौक को फूलों और भगवा झंडों से सजाया गया है।
51 जगहों पर होगा PM का स्वागत
जनसभा के बाद PM एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक करीब 8KM लंबा रोड शो निकालेंगे। जिस रूट से PMम रोड शो करेंगे, उसे फूलों से सजाया गया है। यहां पड़ने वाले सभी चौराहों पर स्वागत द्वार बनाया गया है।
स्वागत द्वार को बंदनवार (झालर) भगवा और सफेद रंग की पट्टियों से सजाया गया है। थाईलैंड, कोलकाता, उत्तराखंड, दिल्ली, से फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा 51 जगहों पर PM का स्वागत और पुष्प वर्षा होगी। इसमें 12 जगहों पर संत-महंत उनका स्वागत करेंगे।
अब देखिए अयोध्या रेलवे स्टेशन की तस्वीरें…

25 एकड़ की भूमि में बने अयोध्या रेलवे स्टेशन को उद्घाटन से पहले सजाया गया है।

रेलवे स्टेशन के भवन को राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है।

रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाएं PM मोदी की तस्वीर के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं।
अब अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की अहम जानकारी…
- राम मंदिर की तर्ज पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार है। इसे 10 हजार स्क्वायर मीटर में 2 फ्लोर में बनाया गया है।
- स्टेशन को बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से एक मुकुट, दो शिखर और आद पिरामिडों से मंदिर की आकृति दी गई है।
- भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए 6 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए है। दिव्यांगों के लिए शौचालय और बच्चों की देखभाल के लिए अलग से कमरा बनाया गया है।
- होटल के कमरे की तरह ट्रिपल बेड डॉरमेट्री, फूड प्लाजा, क्लॉक रूम, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्टेशन मास्टर कक्ष के अलावा रुकने के लिए 214 बेड की डोरमेट्री भी है।
- नए भवन में 7 एंट्री और 7 एग्जिट गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में वाटर टैंक भी बनाया गया है। भवन का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था।
6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

अयोध्या धाम जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी है। PM इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
PM दो अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके बाद 2 बजकर 5 मिनट पर PM अयोध्या से रवाना हो जाएंगे। PM के रामलला के दरबार और हनुमानगढ़ी जाने की अब तक कोई सूचना या संकेत सामने नहीं आया है।
अब राम मंदिर से जुड़ी कुछ और खबरें पढ़िए…
राम मंदिर के गर्भगृह में मां सीता नहीं होंगी:चंपत राय बोले- 4000 मजदूर 24 घंटे कर रहे काम, मंदिर निर्माण में लोहा 0%





Be First to Comment