Press "Enter" to skip to content

शार्ट फिल्म “नशा जीवन का अंत” की शूटिंग पूर्ण हुई / Shivpuri News

शिवपुरी। श्री गणेशदेवा फिल्म प्रोडक्शन(रजि.)के बेनर तले नगर मे शार्ट फिल्म” नशा जीवन का अंत” की शूटिंग सम्पन्न हुई। शार्ट फिल्म के निद्रेशक विनोद यादव जिन्होने शार्ट फिल्म “एक मतदाता ऐसा भी”, बेटी वरदान” एवं” एलवम बेवजह “बनाई है.यह दोनो फिल्मो मे भी श्रेष्ठ संदेश दिया था.इस शार्ट फिल्म “नशा जीवन का अंत “फिल्म मे भी नशे के विरूद्ध संदेश दिया गया है.

इस फिल्म के निर्माता शिव नारायण अग्रवाल है,संयुक्त निद्रेशक के.पी.रंगीला, छायाकार राज शर्मा, मंयक जोशी,कथा- पटकथा-संवाद लेखक शिवनारायण अग्रवाल,गीतकार विनोद यादव,हद्रेश बडोनिया ,पी.आर.ओ. उम्मेदसिंह झा (पत्रकार)मुख्य कलाकार अभिनेत्री तान्या गोस्वामी, अभिनेता सचिन मीणा,सोनू गुप्ता सेठ, कु.किन्जल मोर्य,डी.सी.चोधरी,संतोष कुमार मोर्य, सुमरत रावत ने अभिनय किया है.

विशेष सहयोग डा.भूपेन्द्र विकल, राजकुमार गुप्ता(लालकोठी बाले),अंकित गुप्ता, योगेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रदीप शिवहरे”जोनू”का रहा है। उपरोक्त शार्ट फिल्म “नशा जीवन का अंत” का प्रसारण ओ.टी.टी.प्लेटफार्म सहित दूरदर्शन पर किया जायेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!