Press "Enter" to skip to content

खेत से घर लौट रहीं नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज / Pichore News

शिवपुरी. शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछौआ में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया वहीं मामले की जानकारी बालिका ने परिजनों को दी परिजन पिछोर थाने पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका 28 फ़रवरी को अपने खेत से घर जा रही थी तभी आरोपी प्रमोद लोधी आया और कहने लगा कि मेरी बहन तुझे बुला रही है जिस पर बालिका ने कहा कि मैं क्यों जाऊं इसके बाद आरोपी ने बालिका का हाथ पकड़ लिया और उसे ले जाने लगा तभी बालिका चिल्लाई और आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद बालिका अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी कहानी सुनाई जिसके बाद कल बालिका के साथ परिजन पिछोर थाने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!