शिवपुरी

शिवपुरी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर शिवपुरी के मुख्य चौराहे माधव चौक पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र से सटे प्रेम स्वीट्स प्रतिष्ठान से आ रही है जहां नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया यहां से चोर दुकान के गले में रखी नगदी सहित तमाम सामान लेकर रफू चक्कर हो गए यह समूची वारदात प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है प्रेम स्वीट्स प्रतिष्ठान के संचालक राजू जैन का कहना है कि चोरी की यह घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच कमरे में रिकॉर्ड हुई है अब देखना यह है कि शिवपुरी के मध्य स्थित माधव चौक चौराहे पुलिस सहायता केंद्र के नजदीक हुई चोरी की इस वारदात को पुलिस कितने समय में ट्रेस कर पाती है। देखी घटना का लाइव वीडियो






Be First to Comment