
शिवपुरी, पोहरी। अभी अभी खबर जिले की पोहरी तहसील से ग्राम परिच्छा से हैं। जहाँ महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। मुख्य आरोपी बाइस राम यादव , वीरू यादव ,उदल यादव ने महिला के साथ गैंगरेप किया हैं।
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी राजा सिंह उम्र 40 साल (परिवर्तित नाम )24/03/2019 को शाम के 6 बजे अपने खेत के पास कंडे लेने के लिए निकली तभी आरोपी बाइस राम यादव ने महिला को पीछे से पकड़ कर जमीन पर पटक लिया। ओर महिला को खेत के पास नदी के किनारे ले जाकर महिला के साथ अश्लील काम किया। ओर महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपियों द्वारा महिला को धमकी भी दी गईं अगर किसी को बताया तो महिला के लड़के को मार देंगे। इसी कारण महिला चुप रही। और आज महिला का अश्लील वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद फरियादी महिला ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कराया।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 85 धारा 376 डी ,506,325,एससीएसटी एक्ट आई टी एक्ट की धारा 67A के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।






Be First to Comment