Press "Enter" to skip to content

कोर्ट रोड सहित सब्जी मंडी,टेकरी रोड पर हटाया गया अतिक्रमण, माधव चोक पर दिया अल्टीमेटम | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के यातायात थाने एवं नगरपालिका की संयुक्त कार्यवाही ने आज फिर कोर्ट रोड पर अतिक्रमण मुहिम चलाई। जिसमे सब्जी मंडी कोर्ट रोड स्थित में अंदर जो सारे दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अपनी दुकानें सजाएं बैठे थे उनको अल्टीमेटम दिया एवं बाहर जो दुकान सजाएं बैठे थे उनका अतिक्रमण हटाया गया इसके बाद कोर्ट रोड से ठंडी सड़क बाले रास्ते मे जो आलू प्याज बाले अपनी दुकानें अतिक्रमण में सजाएं बैठे थे। उनकी दुकानों को हटाया गया। इसके साथ ही टेकरी रोड स्थित गर्ल्स स्कूल की बाउंडरी के पास दुकानदारों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। उसके बाद पटवाओ को लेजाकर पुराने बसस्टैंड के सामने जगह दिखाई गईं। एवं नगरपालिका ने उनको वहाँ जगह देने की बात कही। इसी के साथ शहर के माधव चोक पर सभी दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया। कि रोड पर अपना सामान ना रखें। इस कार्यवाही में नगरपालिका एचओ गोविंद भार्गव आरआई  एवं यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव के साथ पूरी टीम मौजूद रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!